CY न्यूज़
▼
Sunday, 25 July 2021
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन देने के लिए इजाजत मांगी तो प्रशासन द्वारा इजाजत नही दी गई।
मेरठ 25 जुलाई (चमकता युग) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जनपद मेरठ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार व रविवार का लॉकडाउन समाप्त करने,बढ़ती महंगाई और बेरोजगार युवा तथा परेशान किसानो की समस्या के समाधान हेतु मेरठ पहुँच रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन देने के लिए इजाजत मांगी तो प्रशासन द्वारा इजाजत नही दी गई। उसके बाद प्रसपा मेरठ के प्रतिनिधिमंडल ने मोदी जी द्वारा आज की गई मन की बात का विरोध किया गया। राष्ट्रीय महासचिव प्रतिनिधि शैंकी वर्मा ने कहा कि अब ष्जब तक भाजपा की विदाई नही तब तक ढिलाई नहीष्,कहा कि यह सरकार हर स्तर पर फेल साबित हुई है युवा,किसान,नौजवान,मजदूर,व्यापारी सभी परेशान है,व्यापारी अपनी मन की बात सुनाना चाहता है तो सरकार सुनने को तैयार नही,त्योहार जंडिल आ चुके है और सरकार वीकेंड का लॉकडाउन समाप्त करने को तैयार नही।अब जनता चुनावो में अपने मन की बात सुनाने का मन बना चुकी है जनता के मन मे इस सरकार के प्रति गुस्सा बहुत है।जो वह आगामी विधान सभा चुनाव में अपनी वोट से चोट कर कर दिखाने वाली है। इस कार्यक्रम में प्रतिनधि राष्ट्रीय महासचिव शैंकी वर्मा,विपिन चौधरी,जितुनागपाल,जीशान अहमद,कलुआ कुरेशी,रोहित शर्मा,हिमांशु भटनागर,दीपक सिरोही,जफर अली चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment