मेरठ 24 जुलाई (चमकता युग) मवाना थाना क्षेत्र के बॉर्डर के गांव जयसिंहपुर नगला में गुरुवार देर रात दो दुकानदारों के बीच शराब पिलाने और डीजे बजाने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें आठ से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मामले की थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस ने कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में प्रदीप पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को जेल भेज दिया।
बता दे कि गुरुवार रात गांव जयसिंहपुर नगला में फास्टफूड की दुकान करने वाले प्रदीप और शहजाद के बीच डीजे बजाने और ग्राहकों को शराब पिलाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्ष विवाद के दौरान धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए थे। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। शहजाद पक्ष की ओर से जगमाल के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने प्रदीप पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को जान से मारने की धमकी और मारपीट की धाराओं में जेल भेज दिया।

No comments:
Post a Comment