CY न्यूज़

Friday, 16 July 2021

भामौरी में दो पक्षों में चले धारदार हथियार, कई घायल


मेरठ 16 जुलाई (चमकता युग) सरधना क्षेत्र के भामौरी गांव में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के शुभम पुत्र गोपाल, विशाल पुत्र अनिल गुरुवार देर शाम दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच उनकी गांव के ही युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें विशाल, शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। उधर, घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई।


No comments:

Post a Comment