CY न्यूज़
▼
Wednesday, 7 July 2021
सीडीओ शशांक चौधरी आईएएस तथा मेरा शहर मेरी पहल ने संयुक्त रूप से पैदल चल निरीक्षण किया
मेरठ 7 जुलाई (चमकता युग) मेरठ के सीडीओ शशांक चौधरी आईएएस तथा मेरा शहर मेरी पहल ने संयुक्त रूप से गांवड़ी गांव स्थित काली नदी पर 1 किलोमीटर तक पैदल चल निरीक्षण किया। काली नदी पर पिछले कई दिनों से सफाई कार्य एवं पौधारोपण निरंतर किया जा रहा है। नदी का स्वरूप अब दिखने लगा है तथा पानी बहने लगा है। नदी के दोनों और मिट्टी का ढलान तथा पौधारोपण कार्य साथ साथ किया जा रहा है। पौधरोपण के पश्चात पौधों की देखभाल रहे इसका भी संपूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ शशांक चौधरी, डी डी ओ डीवी तिवारी, मेरा शहर मेरी पहल के कोषाध्यक्ष एस के शर्मा, कोऑर्डिनेटर अंकुश चौधरी तथा विपुल सिंघल मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment