CY न्यूज़

Tuesday, 6 July 2021

बिजली और पानी की कटौती को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


मेरठ 06 जुलाई (चमकता युग)  शहर में बिजली और पानी की कटौती को लेकर सपा नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थापर नगर में घड़े और लालटेन हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। सपा नेता सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए शहर में लगातार बिजली और पानी कटौती को लेकर आक्रोश जताया। साथ ही लालटेन और घड़े लेकर नारेबाजी की।

No comments:

Post a Comment