Saturday, 17 July 2021

कब्रिस्तान में दो कब्र उखड़ी मिलने पर लोगो ने किया हंगामा, लोगो ने अंदेशा जताया कि तांत्रिक क्रिया के लिए खोदी गयी कब्र


मेरठ 17 जुलाई(चमकता युग) मेरठ के सरधना क्षेत्र में नंगला आर्डर रोड स्थित कब्रिस्तान में दो कब्रें उखड़ी मिली, जिससे लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग शांत हुए। लोगों ने एक महीने के भीतर दो बार कब्र उखाडे़ जाने को तांत्रिक की करतूत बताया। पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।

सरधना-नंगला आर्डर मार्ग पर वीर अब्दुल हमीद पार्क के बराबर में कब्रिस्तान में शुक्रवार सुबह लोगों ने दो कब्र उखड़ी हुई देखी। जिसमें एक शव को कब्र से बाहर निकालने के बाद दोबारा से कब्र में फेंक दिया गया। यह कब्र मोहल्ला घोसियान निवासी नाजिम पुत्र शरीफ की थी। जिसकी एक माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

इसी के बराबर में दूसरी कब्र भी खुदी मिली, लेकिन वह पुरानी कब्र थी। इसमें शव नहीं मिल सका, जिसे कब्र को खुला छोड़ दिया। सूचना पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, अलीशाह, शाहवेज समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्र को उखाडे़ जाने का शक किसी तांत्रिक पर जताया।

लोगों का कहना है कि एक माह पूर्व भी कब्र उखाड़कर एक महिला का शव निकाला गया था। उस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...