जानकारी के अनुसार सरधना के झिटकरी मार्ग पर त्यागी समाज के व्यक्ति द्वारा भूमि को बनाने की बताकर निर्माण शुरू कराया गया। इसी दौरान मुस्लिम समाज के कुछ लोग एक जनाजे को लेकर उस भूमि पर पहुंचे तो उन्होंने वह भूमि कब्रिस्तान की बताकर वहां हंगामा खड़ा कर दिया।इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मुस्लिम समाज के लोगों ने निर्माण सामग्री को उठाकर विवाद की भूमि से सड़क पर फेंक दिया।मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि वह अपनी कब्रिस्तान की भूमि पर किसी भी रूप में कब्जा नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि या तो नगरपालिका इस भूमि की चारदीवारी कराए अन्यथा वे खुद चंदा एकत्रित कर भूमि की चारदीवारी करा देंगे।उन्होंने कहा कि यदि कोई यदि कोई विवाद बढ़ता है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाया है।

No comments:
Post a Comment