मेरठ 19 जुलाई (चमकता युग) गंगानगर स्थित गार्गी गर्ल्स स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है । जिसके तहत एमसीएमआई भूगर्भ जल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ष्जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्पष् विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार शर्मा जिला न्यायाधीश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र नाथ गोस्वामी चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट रहे। कार्यक्रम के अतिथि एमसीएमआई के पदाधिकारी एस.के. शर्मा कोषाध्यक्ष अंकुश चौधरी कोऑर्डिनेटर विपुल सिंघल कोऑर्डिनेटर बी.डी. शर्मा भूजल एक्सपर्ट नवीन अग्रवाल कोऑर्डिनेटर रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपमा सक्सेना ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्वलन कर किया । कार्यक्रम के वक्ता बी.डी. शर्मा ने जल का महत्व बताते हुए जल संरक्षण के उपाय बताएं। एस.के. शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण हेतु हमें निरंतर प्रयास करने होंगे विपुल सिंघल ने जल संरक्षण के लिए एमसीएमआई द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अंकुश चौधरी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल संरक्षण अनिवार्य है और यह बताना जरूरी है। देवेंद्र गोस्वामी ने जल को जीवन बताते हुए कहा कि जल का संरक्षण करके तथा अपने घरों में ओवरफ्लो अलार्म सिस्टम लगवा कर हम पानी बचाने में सहायता कर सकते हैं। दिनेश कुमार शर्मा ने जल की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जब कोविड-19 है इस समय में भी हम जल संरक्षण करने के प्रयास करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.अनुपम सक्सेना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.वाग्मिता त्यागी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर पूजा शर्मा सीनियर विंग आराधना शर्मा मिडल रिंग रीना मार्टिन प्राइमरी विंग आयुषी किंडरगार्डन के साथ सभी अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे ।


No comments:
Post a Comment