CY न्यूज़

Tuesday, 27 July 2021

आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की लहर -आशीष शर्मा


मोदी नगर 27 जुलाई (चमकता युग) आगामी मोदी नगर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर दौड़ रही । शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रतिनिधि ने चुनाव में जो वादे जनहित में किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है । आज भी मजदूरों की समस्याएँ मुँह बाये खड़ी हैं, आज भी मजदूर अपनी समस्याओं को लेकर दर दर भटक रहे हैं। चुनाव में शहर के गन्दे पानी के निकासी के लिए जो वादे किए थे , वे कार्य भी अभी तक पूरे नहीं किये है, हल्की सी बारिश में शहर जल मग्न हो जाता है ।भाजपा विधायक ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान  क्षेत्र में कन्याओं के लिए काॅलेज खोलने का जो वादा किया था वह भी अधुरा लटका पड़ा है और  चुनाव प्रचार में जो वादे किये थे कि मुझे क्षेत्र की जनता की सेवा करनी है मुझे पैसे की कोई आवश्यकता नहीं है हम हाॅस्पिटल से काफी पैसा कमा लेते हैं ? यदि क्षेत्र की जनता सेवा करनी थी फिर मोदी कपड़ा मिल गेट पर गोलीबारी क्यों हुयी ? शहर में जो भी निर्माण कार्य कराये गये उनमें निम्न स्तर की निर्माण सामग्री लगायी लेकिन विधायक  द्वारा कोई आवाज नहीं उठायी गयी । बल्कि तथा कथित रूप से नगर पालिका परिषद द्वारा कराये गये  निर्माण कार्यों में आवाज उठती रही कि छह प्रतिशत पर कमिशन को लेकर विवाद चल रहा है ?

कोविड- 19 संक्रमण बिमारी चलते डाक्टरों ने अपनी- अपनी ओ पी डी तक बन्द कर दी जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी ? विधायक ने इस ओर कोई ठोस कदम  नहीं उठाया  शायद ऐसा मानती हैं कि शहर के मतदाताओं ने उन्हें वोट नहीं दिया इस लिए शहर में विधायक निधि से कोई जनहित में कोई शहर में कोई कार्य नहीं करवाया गया है ? विधायक निधि से कादराबाद व हापुड़ रोड पर सवारिओं के लिए खड़े व बैठने के शेड बनाये गये उनमें सरकारी पैसे का दूरूउपयोग किया गया है ।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज शहर का हर वर्ग परेशान है । शहर में जल निगम उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे सीवरेज पाइप लाइन का बिछाने का कार्य से आमजन बहुत परेशान है, जगह- जगह गड्ढे खोद कर डाल दिए हैं उनको ठीक भरा भी नहीं है, सड़कों को उखाड़ तो दिया पर सड़कों का निर्माण नही कराया गया है । सीवरेज पाइप लाइन बिछाने में जो सामग्री लगायी है वह भी निम्न स्तर की है । क्षेत्र में सरकारी धनराशि का उपयोग सही तरीके से हो यह जिम्मेदारी क्षेत्र विधायक की है । कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने कहा कि शहर में  चर्चा है कि इस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक का  परिवर्तन अवश्य होगा ? उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, सी एन जी, घरेलू गैस, खाद्य सामग्री महंगाई  के चलते आसमान को छू रही है ।जिससे घरेलू महिलाएं को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है? किसानों के तीन बिल को वापस नहीं ले रहे हैं, इसका असर आने वाले विधान सभा चुनाव पर पड़ेगा?

No comments:

Post a Comment