CY न्यूज़

Thursday, 15 July 2021

भाजपा नेता बलराज डूंगर का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।



मेरठ 15 जुलाई (चमकता युग) पूर्व प्रांत संयोजक विश्व हिंदू परिषद भाजपा नेता बलराज डूंगर का जन्मोत्सव कार्यक्रम माधवपुरम निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता बिपुल गुप्ता के निवास स्थान पर मनाया गया। जहां क्षेत्र के समाजसेवी ललित प्रधान ने बलराज को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया एवं माधवपुरम क्षेत्र में पौधारोपण कराया गया। इस मौके पर  हिमांशु शर्मा, गौरव प्रताप, चिराग, विवेक, शिवम, दीपक शर्मा एवं अन्य विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के देवतुलय  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment