CY न्यूज़

Thursday, 22 July 2021

उधार के रुपये मांगने गए युवक पर जानलेवा हमला

 


मेरठ  22 जुलाई (चमकता युग) सरधना में बुधवार शाम मोहल्ला कमरानवाबान में एक युवक के पास उधार के रुपये मांगने गए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि उसे बुरी तरह पीटा गया। साथ ही तमंचे से फायरिंग भी की गई। युवक ने लूटपाट का आरोप भी लगाया।घटना के विरोध में परिजनों ने थाने में प्रदर्शन किया। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी।


महादेव निवासी अजय पुत्र दुष्यंत त्यागी ने बताया कि मोहल्ला कमरानवाबान निवासी एक युवक पर उसके उधार के रुपये थे। बुधवार शाम वह उसके पास रुपये मांगने गया। आरोप है कि उसने रुपये देने से इंकार किया और उसे गालियां देनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसे घर में खींचकर बुरी तरह पीटा गया। इतना ही नहीं तमंचे से उसपर फायरिंग की गई जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब से आरोपियों ने आठ हजार रुपये भी लूट लिए। घायल अवस्था में परिजनों के साथ थाने पहुंचे अजय ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई।

No comments:

Post a Comment