मेरठ 12 अगस्त(चमकता युग) कल दिनांक 13 अगस्त समय प्रातः7 बजे जनभागीदारी से जन आन्दोलन के अन्तर्गत स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एन.सी.सी 70 यूपी बटालियन एवं रैपिड एक्शन फोर्स 108 बटालियन के संयुक्त तत्वाधान में फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ रेपिड एक्शन फोर्स 108 बटालियन के वेद व्यासपुरी स्थित मुख्यालय से प्रारम्भ होकर स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गेट नम्बर 2 पर समाप्त होगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.नीरज कर्ण सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में राष्ट्रीयता की ऊर्जा को सशक्त बनाते हुए यह दौड़ आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि फ्रीडम रन के मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के कुलपति ब्रिगेडियर डॉ.वी.पी. सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि रैपिड एक्शन फोर्स 108 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर राजेन्द्र प्रसाद होंगे।
No comments:
Post a Comment