Saturday, 21 August 2021

34 हफ्ते से चल रहा है संवाद फाउंडेशन का अन्न सेवा।

मेरठ 21 अगस्त(चमकता युग) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 34वें हफ्ते का आयोजन बच्चा पार्क चौराहे पर आज 4 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने बताया कि अन्न सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अन्न सेवा के माध्यम से अन्न उपलब्ध कराना है, उन्होंने कहा कि इस अन्न सेवा संकल्प का दायरा निरन्तर आगे बढ़ रहा है और सहयोगियों के साथ से भिन्न-भिन्न जगहों पर इसका आयोजन निरन्तर किया जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने बताया कि आज का आयोजन शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच आदित्य शर्मा के द्वारा आयोजित किया गया। आज के इस आयोजन में बिस्कुटों के 500 पैकेटों का वितरण रिक्शा चालकों और श्रमिकों में किया गया। अन्न सेवा के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने वाले आदित्य शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन निरन्तर होते रहने चाहिए क्योंकि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य बहुत ही जरूरी है और ऐसे आयोजन में सहभागी बनना बहुत ही सुखद अहसास देता है। युवा ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने कहा कि अन्न सेवा के माध्यम से मानव सेवा होती है, यह कार्य बहुत ही पुनीत कार्य है। समाजसेवी राजेश शर्मा ने कहा कि यह एक पवित्र संकल्प है और इस आयोजन पर ईश्वर का आशीर्वाद हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से जुड़ कर सेवा करना प्रेरणा देता है। डा. विशाल शर्मा ने भी अन्न सेवा को प्रेरित करने वाला कार्य बताया। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक,पंडित अश्वनी कौशिक, राजेश शर्मा,डा. विशाल शर्मा, वत्सल कौशिक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...