मेरठ 31 अगस्त (चमकता युग) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 35वें हफ्ते का आयोजन संस्था के सदस्य अरुण वर्मा के सहयोग सेे आयोजित किया गया।अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री अरुण वर्मा के सहयोग से प्रदान की गई। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। अरुण वर्मा के द्वारा अन्न सेवा संकल्प में सहभागिता करने के लिए संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने उनका आभार व्यक्त किया साथ ही सतपाल दत्त शर्मा,शशि बाला शर्मा,मिनाक्षी शर्मा,पंडित अश्वनी कौशिक,डॉ. गौरव पाठक,जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह,जगमोहन शाकाल,डॉ. विशाल शर्मा,संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट,राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा,सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता,दीपक शर्मा,विजय शर्मा,दुष्यन्त शर्मा,अनिल भारद्वाज,चिराग शर्मा ने भी उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।


No comments:
Post a Comment