मेरठ 15 अगस्त(चमकता युग) माधवपुरम निवासी ध्रुव मित्तल ने माधव पुरम से दौड़ शुरू की ओर लाल किले से होते हुए इंडिया गेट पहुंचा।सिर्फ 6 घंटे में 100 किलोमीटर पूरा किया। ध्रुव मित्तल का मेरठ पहुंचने पर माधवपुरम व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष अरुण तिवारी के क्लीनिक पर क्षेत्रवासियों ने माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर दिनेश सैनी,हर्ष गुप्ता,विवेक भार्गव,नीरज पुरी,ओमपाल शर्मा, सचिन गुप्ता,हिमांशु राजपूत आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment