मेरठ 15 अगस्त(चमकता युग)संवाद फाउंडेशन ने ब्रह्मपुरी स्थित कार्यालय पर स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर उनकी स्मृति में पौधारोपण किया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता के संघर्ष में भारतीयों ने अपना योगदान दिया था। देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना से ओत-प्रोत स्वतंत्रता सेनानी सभी भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हमेशा बने रहेंगे। पंडित अश्वनी कौशिक ने कहा कि आजादी का यह दिन हमें स्मरण कराता है कि देश को आजाद कराने में कितना बड़ा संघर्ष देश के लोगों ने किया था। हमारा दायित्व है कि हम सभी आपसी सौहार्द और एकजुटता बनाए रखते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दे। संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि देश की आजादी का पर्व पर हम सभी संकल्प लें कि साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए हमेशा कार्य करेंगे। इस अवसर पर पौधारोपण के माध्यम से देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए देश की उन्नति के लिए भगवान से प्रार्थना की।


No comments:
Post a Comment