मेरठ 25 अगस्त (चमकता युग) सपा नेता पवन गुर्जर के द्वारा वर्षों से उठाई जा रही नूर नगर पुलिया से दिल्ली रोड तक सड़क व नाला निर्माण की माँग पर कार्य शुरू हो गया। वही सपा नेता पवन गुर्जर का कहना है की सहयोगी रहे क्षेत्रीय प्रतिनिधियों व अधिकारियों का दिल से धन्यवाद।आज जनहित में लाखों लोगों की परेशानी दूर करने के लिए निर्माण कार्य शुरू हुआ है।इस कार्य का श्रेय जो चाहे वो ले बस मुझे ख़ुशी है इस बात की है कि आज जो आवाज़ हमने वर्षों पहले कई बार धरना प्रदर्शन के माध्यम से जनहित में उठायी उस पर कार्य शुरू हुआ और स्थानीय लोगों की व हमारी टीम की जीत हुई।2022 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार होगी तो इस तरह जनहित के कार्यों के लिए वर्षों जूझना नहीं पड़ेगा तत्काल संज्ञान लेकर विकास कार्यों को कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment