मेरठ 17 अगस्त(चमकता युग) सरधना क्षेत्र के मुल्हेड़ा और बपारसी के बीच में कार और पीएसी के ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार युवक सोनू पुत्र सुभाष की मौके पर मौत हो गई। सोनू कार में सवार होकर सरधना की तरफ जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, सोनू के परिजनों को घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। परिजन तुरंत वहां पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।

No comments:
Post a Comment