CY न्यूज़

Friday, 20 August 2021

अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत


मेरठ 20 अगस्त(चमकता युग) बहसूमा बाईपास पर गुरुवार को अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मौके पर कार को पकड़ लिया, लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। मृतक के परिजनों ने मामले की थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है।

गांव तिगरी निवासी लव कुमार ने गुरुवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका चाचा पुष्पेंद्र बाइक से अपने साथी रविन्द्र के साथ मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह बहसूमा बाईपास पर गांव भैंसा के पास राजवाहे के पास पहुंचा उसी दौरान मेरठ की ओर से तेज गति से आ रही कार से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पुष्पेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई और रविन्द्र घायल हो गया। हादसे के बाद रविन्द्र ने अन्य राहगीरों की मदद से कार को पकड़ लिया, लेकिन चालक भागने में कामयाब हो गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment