CY न्यूज़

Monday, 30 August 2021

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग में हुई नव नियुक्तियां।

मेरठ 30 अगस्त (चमकता युग) बागपत रोड स्थित गली नंबर 9 रतन नगर भोला रोड में समाजवादी पार्टी का विस्तार करते हुए समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग मेरठ महानगर में नव नियुक्तियां की गई। जिसमें अमर सिंह,सतेंदर,कपिल,सुनील, दीपक,रविंदर,सतीश को पिछड़ा वर्ग महानगर सचिव के पद से मनोनीत किया गया। साथ ही इस दौरान सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमे पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष विजय पाल कश्यप,पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव संजय यादव,दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष वकील अनिल वर्मा,कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित आदि सपा के नेता उपस्थित है।

No comments:

Post a Comment