मेरठ 14 अगस्त(चमकता युग) कंकरखेड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जिसमें एक पिता ने अपनी 2 मासूम बेटियों का अपने हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।कंकरखेड़ा के फाजलपुर में एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफतार कर लिया है।वहीं मासूम बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। वहीं परिजनों से गहनता से पूछताछ भी की है।पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। धीरे-धीरे बात बढ़ने पर गाली-गलौच होने लगी।इसी दौरान गुस्से में आग बबूला होकर आरोपी ने अपनी दो मासूम बच्चियों का गला दबा दिया।आरोपी ने दोनों मासूम बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों के चीख-पुकार मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई।आरोपी से पूछताछ की जा रही है।वहीं हत्या के आरोप में उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही उसे न्यायालय के समक्ष पेश करते जेल रवाना कर दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment