CY न्यूज़

Thursday, 19 August 2021

जय भारत महाअभियान का हुआ शुभारंभ।


मेरठ 19 अगस्त(चमकता युग) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन और मार्गदर्शन में जय भारत महाअभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान में आम आदमी से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं पर उनके विचार और सुझाव लिए जा रहे है। गैस, पेट्रोल, डीजल, बिजली और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों की वजह से आम आदमी के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। आम आदमी से संवाद करने के इस जनसंपर्क अभियान में आम आदमी ने जिस तरह से उत्साहित होकर अपने विचारों को साझा किया।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इस जनसमपर्क अभियान में आम आदमी की सहभागिता इस अभियान को सफल बना रही है। लोग अपनी समस्याओं को बता रहे है कि कैसे बढ़ती मंहगाई के कारण सभी के सामने मुश्किल परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। रोहताश,प्रशान्त कौशिक, अंकित गौतम,अशोक शर्मा, नीतेश मीणा,ललित मीणा ने ब्रह्मपुरी वार्ड 39 में इस जनसंपर्क अभियान का आरम्भ किया और आम आदमी से संवाद स्थापित कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।

No comments:

Post a Comment