CY न्यूज़

Tuesday, 24 August 2021

गरीबो का हक़ मार कर धड़ल्ले से खुलेआम हो रही,राशन की काला बाज़ारी,वीडियो वायरल।

मेरठ 24 अगस्त (चमकता युग) सरकार भले ही गरीबों को फ्री राशन जैसी चाहे कितनी भी सुविधा मुहैया कराने की कोशिश करे,कुछ लोग फिर गरीबो का पेट काटकर उनके हिस्से का निवाला छीन कर अपने खजाने भरने से बाज नही आते,इस कृत्य के द्वारा ये लोग सरकार को बदनाम करने पुरजोर कोशिश में लगे रहते हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो कोतवाली क्षेत्र के ठठेरवाडा में नैंसी सोनकर 80 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान  के मालिक राशन डीलर प्रदीप वर्मा की बतायी जा रही है।वायरल वीडियो की असल सच्चाई क्या है यह जांच का विषय है लेकिन फिलहाल वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, गरीबो का हक़ मारकर उनके हिस्से का राशन अन्य लोकल बोरो में बदल कर मिनी मेट्रो में भरकर किसी राशन माफिया को भेजने की तैयारी कर रहा है।इस सम्बंध में ए.आर.ओ पंकज कुमार ने राशन डीलर के पक्ष में सफाई देते हुए कहा कि,आपको कैसे पता है कि, इसकी काला बाज़ारी हो रही है। हो सकता है कि, किसी उपभोक्ता का हो।अब इस पर सबसे अधिक विचारणीय तथ्य यह है की एक राशन कार्ड में अधिकतम सिर्फ 10 सदस्य हो सकते हैं जिसके अनुसार मात्र 50 किलो राशन बनता है लेकिन मिनी मेट्रो में इतने बोरे राशन के ओर वो भी बोरे बदल रखे जा रहे हैं। क्या 15- 20 उपभोक्ता एक साथ राय होकर एक ही मिनी मेट्रो करके लाये थे।ओर वो भी कई किलोमीटर दूर से वरना अधिकतर उपभोक्ता तो अपना राशन बाइक के माध्यम से ले जाते हैं। ओर जब कि, जब बिना अंगूठा लगाये एक भी उपभोक्ता को राशन नही मिल सकता। तो इतना राशन किसके लिये ओर कहा भेजा जा रहा है वही नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सम्बंध में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अधिकारी सिर्फ जांच कर कार्यवाही करने की बात कहकर चले जाते हैं। कोई भी अधिकारी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही करता। वायरल वीडियो के बारे डी.एस.आई साहब का कहना है, कि वीडियो के आधार पर जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment