Friday, 20 August 2021

सट्टेबाजों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी।


मेरठ 20अगस्त(चमकता युग)मेरठ में सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लिसाड़ी गेट के छह माफिया पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। इनके अलावा अन्य की लिस्ट भी तैयार हो रही है।इस कार्रवाई के बाद हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। जानकारी बाहर आने के बाद सट्टेबाजी में अफरा-तफरी मच हुई है। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी होती है। यदि कोई विरोध करता है, तो माफिया और उसके गुर्गे हमला कर देते हैं।बड़ी संख्या में आरोपितों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। अब पुलिस एक्शन के मूड में है। पहले तो क्षेत्र में चल रहे सट्टे के धंधे बंद कराए। इसके बाद माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पहली लिस्ट में हिस्ट्रीशीटर सलाम, हिस्ट्रीशीटर असलम मेवाती का बेटा दादू, निम्मो, शाहिद, छोटी और सराफत पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। इनके बाद अन्य सट्टेबाज भी पुलिस के रडार पर हैं। कुछ अन्य लोगों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपितों पर पहले से ही कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसके पहले भी शहर में सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ा अभियान चला चुकी है।हिस्ट्रीशीटर सलाम के साथ ही दादू, निम्मो, शाहिद, छोटी और सराफत पर मारपीट और धमकी देने के कई मुकदमे दर्ज हैं। आसपास के लोग जब सट्टे का विरोध करते हैं, तो मारपीट तक की जाती है। पिछले दिनों सलाम ने एक मीडियाकर्मी पर हमला किया था। उसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज हुई थी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...