इस दु:खद समय में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने दु:ख प्रकट करते हुए परिवार को सांवत्ना दी और परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में शहर कांग्रेस कमेटीआपके साथ है । साथ ही पालिका प्रशासन व वन विभाग को विभिन्न सामाजिक संगठन के बार बार चेताने पर वन विभाग व पालिका प्रशासन के इस सौतेले रवैए की निंदा की । शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि हमारे मोदीनगर के लोग ऐसे कब तक अपनी जान गवाते रहेगें आये दिन बंदरो के हमले की खबरे आती रहती है पालिका प्रशासन, वन विभाग कब निंद से जागेगा । शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पीड़ित परिवार के लिए लिए सरकार से मांग की है, कि पीडि़त परिवार को 25 लाख रूपए का मुआवजा दिया जाए और घायल का इलाज मुफ्त किया जायें । प्रतिनिधिमंडल मे शहर उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, डा0 रवि सिंह, शहर महासचिव नंदकिशोर शर्मा, प्रवक्ता डा0 जेपी सिंह, शहर सचिव गुलबीर, बीना ठाकुर, आकाश वर्मा मौजूद रहें ।

No comments:
Post a Comment