मेरठ 18 अगस्त (चमकता युग) एस.एस.पी मेरठ प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। लूट में शामिल रहा एक अपराधी गिरफ्तार। कई और घटनाओं का हुआ खुलासा। भावनपुर थाना क्षेत्र में हुई तेल व्यापारी अमित अग्रवाल से 14 लाख 90 हजार की लूट का मामला। मेरठ एस.ओ.जी और भावनपुर थाना पुलिस ने 25,000 का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार। अपराधी का नाम शाहिद उर्फ छाती फटा। मूल रूप से शामली का है रहने वाला। फिलहाल सहारनपुर में रह रहा था। पुलिस टीम ने लूटे गए कैश से डेढ़ लाख रुपए, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।

No comments:
Post a Comment