CY न्यूज़

Thursday, 26 August 2021

अलका चौधरी बनी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष।

गाजियाबाद 26 अगस्त(चमकता युग) गाजियाबाद जिले में भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा के नेतृत्व में मोदीनगर निवासी अलका चौधरी को भाजपा की मोदीनगर भोजपुर मंडल महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मनोनित किया।अलका चौधरी ने कहा कि मैं अपने पद की गरिमा का मान रखते हुए अपने कर्तव्य को निष्ठा और मेहनत से निभाउगी और पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी की जिम्मेदारी को पूरा करूंगी। साथ ही अलका चौधरी के गदाना स्थित आवास पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment