मेरठ 14 अगस्त(चमकता युग) छोटा खाटू धाम मुल्तान नगर में श्याम बाबा का श्रावण झूला महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाटू श्याम मंदिर के संस्थापक अनिल शर्मा गोल्डी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया। गणेश वंदना का शुभारंभ जितेंद्र चांदी वाले द्वारा हुआ। श्रावण मौसम में हम हारे- हारे तुम हारे के सहारे, ओ सांवरे जैसे भजन नीरज शर्मा द्वारा गाए गाए गए जिसे सुनकर भक्तगण नाचने लगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रेखा भाटी का परिवार रहा। कार्यक्रम में लोकेश शर्मा, संजय माहेश्वरी,प्रशांत,रणवीर शर्मा,शिवशंकर भारद्वाज,आरोही राघव,रोहित कंसल, कृष्णा भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment