Thursday, 19 August 2021

प्रविंद्र हत्याकांड का खुलासा।


मेरठ 19 अगस्त(चमकता युग) सर्विलांस सेल मेरठ और जानी थाना पुलिस ने किया प्रविंद्र हत्याकांड का खुलासा।पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या। मां-बेटी समेत पांच हत्यारोपी गिरफ्तार। बागपत के बदमाश को दी थी एक लाख में सुपारी।हत्यारोपी पत्नी नीतू, उसकी मां बबली,शुभम,आकाश सिंह और विनीत गिरफ्तार। एस.पी देहात केशव कुमार ने की पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस। जांच में पता चला कि मृतक जादू टोने का काम करता था और उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे।अहम बात यह है कि मृतक अपनी पत्नी के सामने ही दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध बनाता था और पत्नी से वीडियो भी बनवाता था,इस बात से तंग होकर पत्नी ने पति की हत्या कराई।साथ ही मेरठ पुलिस ने पांचो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली:
1.अंग्रेज सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी असगरीपुर थाना किठौर जनपद मेरठ।
2.कलुआ पुत्र मन्जूर निवासी जिसोरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
3.असलम पहलवान पुत्र हाजी सिराज उर्फ सिराजुददीन थाना कोतवाली जनपद मेरठ।
4.अंकित उर्फ आदि गुर्जर पुत्र कमल सिंह निवासी गली न.4 न्यू मिनाक्षीपुरम थाना गंगानगर जनपद मेरठ।

5.पपीत पुत्र नरेश निवासी आलमगीरपुर बढला 12 थाना परीक्षितगढ जनपद मेरठ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...