CY न्यूज़

Friday, 10 September 2021

बिजली विभाग ने मारा छापा,20 लोगो को बिजली चोरी करते पकड़ा।


मेरठ 10 सितंबर (चमकता युग) बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए शुक्रवार तड़के घंटाघर,रेलवे रोड,टीपीनगर और पीएल शर्मा अस्पताल क्षेत्र में बिजली और पुलिस टीमों ने छापेमारी की।इस दौरान 20 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सबसे ज्यादा बिजली चोरी के मामले दिल्ली रोड स्थित मछेरान,पूर्वा फैय्याज अली मोहल्ला,जली कोठी,बनबटान,बागपत गेट एवं मकबरा रेलवे रोड के क्षेत्रों में मिले। शुक्रवार सुबह विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम मेरठ के तहत घंटाघर,रेलवे रोड,टीपी नगर और पीएल शर्मा अस्पताल क्षेत्रों में एसडीओ घंटाघर योगेन्द्र कुमार एवं उप निरीक्षक थाना देहली गेट मनोज कुमार की टीम के साथ अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बिजली चोरी की धाराओं में थाना कंकरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई की गई।

No comments:

Post a Comment