मेरठ 22 सितंबर (चमकता युग) संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को तीनों कृषि कानून,बिजली की बढ़ी दरों व नई शिक्षा नीति के विरोध में भारत बंद कर चक्का जाम का ऐलान किया गया है। इसके मद्देनजर भाकियू मवाना खुर्द में चक्का जाम करेगा। इसके लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। उक्त जानकारी देते हुए भाकियू के पूर्व मेरठ मंडल प्रभारी नरेश चौधरी निवासी गांव मुबारिकपुर ने कहा कि 27 सितंबर को सुबह 11 बजे मवाना खुर्द में भाकियू कार्यकर्ता व किसान पुलिस चौकी के पास धरना देकर हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा। भाकियू नेता कार्यकर्ताओं द्वारा भारत बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से संपर्क कर विश्वास में लेकर प्रतिष्ठान बंद कराए जाएंगे। इस दौरान मेडिकल व आवश्यक सेवाएं सुचारू रहेंगी।
No comments:
Post a Comment