मेरठ 06 सितंबर(चमकता युग) सोमवार को सिवालखास में शिव मंदिर के पीछे शादाब की दूध की डेरी में पशु बंधे हुए थे। किसी कारण वश पूरी डेरी में करंट उतर गया । जिससे दो भैंस और एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। हाल ही में शादाब के परिवार में अभी कुछ दिन पूर्व एक मौत हो गई थी जिसके चलते परिवार बहुत परेशान। इस घटना को देखते हुए भाजपा नेता अनवर कुरैशी ने मौके पर जाकर पीड़ितों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

No comments:
Post a Comment