शनिवार को शाहजहापुर के दो किशोरों की बेरहमी से की गई हत्या के खुलासे के लिए एसपी देहात केशव कुमार और सीओ ब्रजेश पिछले थाने पर ही डेरा डाले हुए हैं। जहां एक दिन पहले ड्रोन की मदद से किशोरों से लूटी गई ई-रिक्शा और मोबाइल की तलाश की गई। वहीं, बुधवार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स और सर्किल के थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल और लगभग बीस किलोमीटर के दायरे में सर्चिंग ऑपरेशन किया गया। बता दें कि पुलिस के पास पावटी गांव के जंगल में ई-रिक्शा होने के इनपुट थे। सही स्थान चिह्नित नहीं हो पाया इसलिए अतिरिक्त फोर्स को बुलाना पड़ा। बुधवार को सर्विलांस की टीम ने मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment