मोदीनगर 17 सितंबर (चमकता युग) भोजपुर मंडल महिला मोर्चा ने नरेंद्र दामोदर दास मोदी का 71 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भोजपुर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी और उनकी टीम ने केक काटकर मोदी की लंबी आयु और स्वास्थ जीवन की कामना की। भोजपुर महिला मोर्चा माडल अध्यक्ष अलका चौधरी ने कहा कि जिस तरह मोदी ने करोना काल में लोगों को हर महा राशन उपलब्ध कराया है वह देश हमेशा याद रखेगा। डबल इंजन की सरकार ने लोगो को मकान गैस सिलेंडर बिजली के कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड, फ्री वैक्सीन देकर जो मिसाल पेश की है वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। जन्मदिवस के इस कार्य में भोजपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी और उनकी टीम और साथ ही आस-पास के लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment