लखनऊ 11 सितम्बर (चमकता युग) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोन वार कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 चुनाव,संगठन निर्माण और पार्टी के अभियानों पर गहन चर्चा की गयी। इस अवसर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के एक एक पदाधिकारी से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रगति रिपोर्ट और फीडबैक लेते हुए संगठन के कार्याे की समीक्षा के साथ साथ जमीनी रूझानों पर भी चर्चा की गयी। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक,प्रदेश महासचिव विदित चौधरी,प्रदेश सचिव डॉ. संजीव शर्मा,जिला अध्यक्ष गाजियाबाद बिजेन्द्र यादव,शहर अध्यक्ष मोदी नगर आशिष शर्मा, महानगर गाजियाबाद अध्यक्ष लोकेश चौधरी,प्रदेश सचिव नसीब खान,सहारनपुर महनगर अध्यक्ष वरूण शर्मा,जिला अध्यक्ष साहरनपुर मुजफ्फर अली गूजर,शहर अध्यक्ष बड़ौत राकेश शर्मा सहित जिला व शहर अध्यक्ष मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment