CY न्यूज़

Thursday, 30 September 2021

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर काजी शादाब का किया स्वागत।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर काजी शादाब का घंटाघर स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने बुके देकर व माला पहनाकर मुबारकबाद दी। इस दौरान काजी शादाब ने पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया। काजी शादाब ने कहा कि आगामी विश्व चुनाव में पार्टी बहुमत से सरकार बनाएंगी। मुस्लिम भारी संख्या में पार्टी से जुड़ रहा है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सबिया खान,शाहिद सलमानी, मुख्यियार अली गुड्डु,हाजी नफीस,प्रवीण कुमार,यश कुमार आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment