मेरठ 6 सितम्बर (चमकता युग) भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। परिचय बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह व अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने की व मंच संचालन महानगर महामंत्री विनोद जाहिदपुर ने किया। प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने नवनियुक्त मेरठ महानगर के पदाधिकारियों का परिचय लेते हुए पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने कहां की युवा मोर्चा सभी वर्ग के युवाओं को साथ लेकर कार्य करेगा और मेरठ महानगर के तीनों विधानसभाओं पर विजय प्राप्त करेंगे व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने महानगर की 100% उपस्थिति को देखते हुए महानगर अध्यक्ष को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment