हसनपुर 03 सितंबर (चमकता युग) कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में पथराव के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी व घायल के बेहतर उपचार की मांग को लेकर परिजनों ने गुरुवार को गांव में अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगाया था।सीओ व विधायक ने समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया था। मंगलवार शाम बच्चों के विवाद में रणवीर सिंह पुत्र रामचरण व तेजपाल पुत्र महिपाल के बीच मारपीट व पथराव हो गया था। पथराव में रणवीर घायल हो गया था। उसे सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजन मेरठ ले गए। मेरठ में इलाज का अधिक खर्च बताया तो परिजन उसे घर ले आए। गुरुवार को घायल की चारपाई लाकर अलीगढ़ मार्ग पर रख दी। पुलिस पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया। घायल के उपचार के लिए भी पुलिस द्वारा कोई आर्थिक मदद न करने की बात कही। मौके पर पहुंची सीओ श्रेष्ठा ठाकुर व विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने इलाज का भरोसा दिया था। घायल को मेरठ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। साथ ही विश्वास दिलाया था कि नामजद आरोपी तेजपाल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया है।

No comments:
Post a Comment