CY न्यूज़

Sunday, 19 September 2021

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया सुखमनी साहब का पाठ और आरदश का कार्यक्रम।

दिल्ली 19 सितंबर (चमकता युग) पांडव नगर मंडल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुखमनी साहब का पाठ औऱ अरदास का कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा,ए-ब्लॉक पाण्डव नगर में मुरारी धाम ट्रस्ट की प्रदेश उपाध्यक्ष ( दिल्ली) राजविंदर कौर ( मंडल मंत्री ) द्वारा किया गया आयोजित।कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली प्रदेश की सहप्रभारी अलका गुर्जर,लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्माभाजपा मयूर विहार जिला सहप्रभारी लता गुप्ता,निगम पार्षद गोविन्द अग्रवाल,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मंगल सिंह,जिला महामंत्री यशपाल कैंतुरा,आर.डब्लू.ए प्रकोष्ठ सह संयोजक एडवोकेट अजय जैन,आर.डब्ल्यू.ए दिल्ली प्रदेश एवं अनेकों देवतुल्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी ने नरेंद्र मोदी के लिए ईश्वर से उनके स्वस्थ जीवन की कामना की एवं उनके द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों का वर्णन किया।

No comments:

Post a Comment