मेरठ 23 सितंबर (चमकता युग) भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर नवभारत मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन परिचय की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन मेरठ हापुर लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम युवा मोर्चा ने रिबन काटकर किया। मेले में मेरठ महानगर के युवाओं ने बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ प्रदर्शनी व मेले में लगे व्यापारियों के स्टॉल पर खरीदारी की। मेले में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,वीनस शर्मा युवा मोर्चा प्रभारी,पियूष शास्त्री,अध्यक्ष अंकित कुशवाहा युवा मोर्चा मेरठ,कार्यक्रम संयोजक अक्षय त्यागी,सह संयोजक विक्रम शर्मा,अम्बर अग्रवाल,यथार्थ नाराग,अक्षय भड़ाना,अखिल गोयल,कलम,संचित गुप्ता,मयंक वर्मा,नोनू पंडित,अभिषेक आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment