मेरठ 9 सितम्बर (चमकता युग) टी पी नगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड़ निवासी पीयूष कश्यप ने अपने साथ हुई धोकाधड़ी की शिकायत फरवरी माह में जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई थी। जिसकी जांच टी पी नगर थानाध्यक्ष कर रहे थे। पीयूष कश्यप ने 30 अगस्त को भी एक और शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई थी जिसकी जांच पूरी हो चुकी थी पर टी पी नगर थाना अन्तर्गत रोहटा रोड़ सरस्वती विहार चौकी के नवनियुक्त चौकी इंचार्ज झब्बन सिंह ने एक सप्ताह पूर्व वाली जांच जो कि पूरी हो गयी थी कि प्रति फरवरी माह वाली शिकायत में लगा दी।जिसकी जांच अभी चल रही है।साथ ही चौकी इंचार्ज ने अपनी तरफ से झूठी रिपोर्ट दिखाकर पोर्टल पर भेज दी थी।पीयूष कश्यप ने चौकी इंचार्ज झब्बन सिंह के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करा दी ।

No comments:
Post a Comment