मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान जेवरी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मेरठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अंकित शर्मा खेड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने प्रशिक्षार्थियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं आत्म अनुशासन के लिए छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरण कर छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment