मेरठ 09 सितंबर (चमकता युग) आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत गुरुवार को बुढ़ाना गेट स्थित अपार चेंबर में दर्जनों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अज्जू पंडित ने बताया कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से अब प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। जो आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाकर लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को जड़ से खत्म करेगी।

No comments:
Post a Comment