मेरठ 01 सितंबर (चमकता युग) नवनिर्मित मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग पर आज के समाचार पत्रों के अनुसार टोल की प्रस्तावित दरें तय कर दी गई है। इन्हीं दरों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया का क्रियानवण किया गया है। मेरठ रुड़की मार्ग पर सिवाया में कई वर्ष पूर्व टोल की व्यवस्था की गई थी। इस टोल में आने व जाने वालों को भारी भरकम शुल्क देकर आना जाना करना पड़ता है। भारत में अधिकांश टोल पर 24 घंटे में यात्रा पूर्ण करने पर एक और से पूरा टोल लिया जाता है तथा दूसरी तरफ से उस टोल की आधी धनराशि ली जाती है। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित दरों में 24 घंटे में यात्रा पूर्ण करने वालों पर एक और से पूरा टोल लिया जाए तथा वापसी आने पर टोल कीमत का 50ः पैसा ही लिया जाए । यह भी निवेदन किया गया कि यही व्यवस्था सिवाया टोल पर भी शुरू की जाए।इस मौके पर संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,महामंत्री विपुल सिंघल,कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील रस्तोगी,मुकेश कुमार, विकास गोयल,अमित जैन,सचिन मोहन आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment