मेरठ 15 सितंबर (चमकता युग) एल ब्लॉक शास्त्री नगर कैपिटल पब्लिक स्कूल के बराबर वाली गली में सरकारी अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें हापुर मेरठ लोक सभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के द्वारा समीक्षा की गई और लोगों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मेरठ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिसमें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दिलशाद अहमद,और पश्चिमी प्रदेश महामंत्री यासीन त्यागी,और अल्पसंख्यक मोर्चा के मेरठ महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी,भारतीय जनता पार्टी आसिफ लतीफ अंसारी,भाजपा युवा नेता मेरठ महानगर उपाध्यक्ष शादाब शाह,महानगर उपाध्यक्ष राशिद मेवाती और कार्यकारिणी सदस्य फुरकान उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment