मेरठ 15 सितंबर(चमकता युग) एल ब्लॉक पर कैपिटल स्कूल वाली गली में हेल्थ पोस्ट पर कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने वैक्सीनेशन के प्रति मुस्लिम लोगों को जागरूक किया और वैक्सीनेशन के लाभ बताएं साथ ही मोदी सरकार की नीति सबका साथ सबका विकास के बारे में बताया। अंजुम निजामी महानगर अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और यूसुफ कुरैशी उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक महानगर मेरठ द्वारा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया गया। जिसमें मोहम्मद इरशाद इदरीसी,मोहम्मद शहजाद पूर्व पार्षद प्रत्याशी भाजपा शब्बन मंसूरी,फखरुद्दीन मोहम्मद शाहिद अली,जुबेर राणा,मुल्लाजी निजाम चांद,फिरोज आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment