मेरठ 14 सितंबर (चमकता युग) भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता काजी शादाब ने मंगलवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा से नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में मुलाकात की और शॉल पहनाकर तथा बुके देकर उनका स्वागत व सम्मान किया स इस अवसर पर काजी शादाब ने आयोग के चेयरमैन को उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज के जुड़े बुनियादी मुद्दों से अवगत कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मोइन कुरैशी(जिला मीडिया प्रभारी) मुख्तियार अली गुड्डू,अनवार पांचली,रईस अंसारी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment