CY न्यूज़

Saturday, 25 September 2021

मौलाना कलीम के विरोध में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,राजपाल को भेजा ज्ञापन।

मेरठ 25 सितंबर (चमकता युग) 3 दिन पूर्व एसटीएस की टीम ने धर्मांतरण के मामले में मेरठ से इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सरोज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मौलाना कलीम पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की प्रदेश में जितने भी मदद से चलाए जा रहे हैं उन सभी की जांच की जाए। उन्हें पढ़ने वाले मौलाना कहां से हैं इससे पहले वह क्या करते थे तथा इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। ज्ञापन देते समय भारत,राजीव बंसल,जय भगवान,शुभम,अर्जुन,नरेंद्र,संजय वर्मा,कुलदीप,प्रदीप कौशिक आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment