मेरठ 30 सितम्बर (चमकता युग) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ की सदस्यों द्वारा पितृ पक्ष में पितरों के नाम पर पौधे लगाए गए। मेरठ जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा जिस प्रकार वृक्ष सुख, समृद्धि, संपदा और जीवन देने वाले होते हैं उसी प्रकार पितृ हमारी पीढ़ी को सुख समृद्धि और संपदा से भरपूर दीर्घायु देखना चाहते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए वैश्य समाज की महिलाओं ने अपने पितरों के नाम पर एक एक पौधा लगाया। यह पहल उन्होंने पिछले वर्ष शुरू की थी इससे प्रेरणा लेकर मोहल्ले कॉलोनी और अन्य संगठन के लोगों ने भी पौधे लगाए थे। पौधे लगाने के साथ उनका उचित संरक्षण भी होता रहे इस के लिए वार्ड 58 के पार्षद अंशुल गुप्ता ,विवेक विश्नोई गुरु मां निलिमाआनंद जी महाराज ,और उनकी शिष्या मुक्ता चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बाबा मनोहर नाथ मंदिर की प्रांगण में अपने संरक्षण में पौधे लगवाए जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने खुद अपने द्वारा उगाए गए 25 आम के पौधे लगाए। इस पहल में जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल विश्नोई उनके पदाधिकारी महामंत्री शालिनी गोयल ,नेहा गोयल , प्रभा बिश्नोई राधा सिंघल , अंकिता गुप्ता, गीत गुप्ता , शुभम ,प्रिशा गुप्ता आदि पदाधिकारी ने भी आंवला नीम, पीपल ,तुलसी और अन्य औषधि गुण वाले पौधे लगाए ।

No comments:
Post a Comment