लखनऊ 12 सितंबर (चमकता युग) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 87/9 रिसालदार पार्क भवन लखनऊ में समस्त जनपद के जिला अध्यक्ष और जिला मंत्रियों की आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में में संपन्न हुई। महानगर मेरठ की तरफ से अध्यक्ष मधुसूदन कौशिक और मंत्री विनीत गुप्ता ने बैठक में प्रतिभाग किया। संगठन के पदाधिकारियों के प्रदेश स्तरीय बैठक में आगामी 14 तारीख को होने वाले एक ही छत के नीचे कार्य करने वाले समस्त शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक,रसोईया के द्वारा धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई और आह्वान किया गया कि सभी लोग 14 सितंबर के धरना प्रदर्शन में अपने एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर प्रतिभाग करें और धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो धरना प्रदर्शन,आंदोलन,हड़ताल जिले स्तर पर और उसके बाद प्रदेश स्तर पर भी आयोजित की जाएगी संगठन अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
No comments:
Post a Comment